#Congrats: किक होते होते खुल गई किस्मत....मिल गई सलमान की फिल्म!
सलमान खान अब ट्यूबलाइट से उबरने के लिए फटाफट अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में लग गए हैं और सूत्रों की मानें तो उनकी रेमो डीसूज़ा वाली फिल्म में सब कुछ फाइनल हो चुका है।
फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ ही सलमान खान की हीरोइन होंगी और इस फिल्म के लिए दोनों ही अपनी अपनी डांस ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं। सलमान खान को सनम जौहर वैसे भी काफी समय से ट्रेनिंग दे रहे हैं।

पहले भी खबरें थीं कि जैकलीन फिल्म में फाइनल हैं लेकिन रेमो ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अभी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जब जैकलीन से इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि वो रोज़ प्रार्थना कर रही हैं कि ऐसा हो जाए। अभी भी मंत्र ही पढ़ रही हैं।
फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म एक 13 साल की लड़की की है जिसे एक डांस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेना है। लेकिन इस प्रतियोगिता में उसके साथ उसके पापा को भी होना चाहिए। जबकि पापा को डांस नहीं आता है।
बेटी की जीत के लिए पापा कैसे नॉन डांसर से डांसर बनेगा यही फिल्म की कहानी है। और इस नॉन डांसर से डांसर बनने तक का सफर सलमान खान तय करेंगे जैकलीन के साथ जो फिल्म में डांस टीचर बनी हैं।
वैसे सलमान खान की नज़र बॉलीवुड की कई हीरोइनों पर है -


Click it and Unblock the Notifications