सलमान खान बहुत तेज़ निकले, एक फ्लॉप का बदला दूसरे फ्लॉप से निकालने को READY!

सलमान खान का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज़ चलता है। कम से कम घपले बाज़ी के मामले में। हाल ही में उनका सेलफिश वाला गाना आपको अभी भी सरदर्द तो ज़रूर दे रहा होगा। लेकिन सलमान को गुस्सा चढ़ चुका है क्योंकि गाना तो उनकी खास बेबी ने गाया था। लूलिया वंतूर ने।

खैर, गाना फ्लॉप हो चुका है। वहीं, सलमान खान की रेस 3 को लेकर लोगों में ज़्यादा उत्साह है नहीं। वहीं दूसरी तरफ, देओल परिवार की यमला पगला दीवाना की चर्चा तेज़ी पर है।

salman-khan-iulia-vantur-to-croon-a-song-for-deol-s-uamla-pagla-deewana-phir-se

फिल्म के लिए सलमान खान ने खुद, एक कैमियो शूट कर लिया है। लेकिन अब सलमान खान को इस फिल्म में थोड़ा फ्लॉप तो डालना ही था। तो लीजिए जनाब, फैसला हो गया। अपने कानों को संभाल कर रखिएगा क्योंकि इस फिल्म में भी सलमान खान और लूलिया वंतूर एक गाना गाने वाले हैं।
[सलमान ने कर दिया एलान, #FirstPic डाली और फिर तुरंत हटाई, बड़ा कन्फ्यूजन है भाई!]

वैसे सलमान खान, यमला पगला दीवाना में, धर्मेंद्र के साथ एक कैमियो की शूटिंग कर चुके हैं। ये गाना, पुराने गाने राफ्ता राफ्ता का रीमेक है। वहीं फिल्म में एक गाने के लिए रेखा, सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा शूट कर चुके हैं।

अब यमला पगला दीवाना का ये गाना, शाहरूख खान की ओम शांति ओम को टक्कर ज़रूर देगा। दिलचस्प ये है कि शाहरूख को ये टक्कर मिलेगी सनी देओल से और वो भी सनी देओल का साथ निभा रहे हैं खुद सलमान खान।
[सलमान खान को डबल टक्कर देंगे सनी देओल, कर लीजिए BOOKING!]

गौरतलब है कि यमला पगला दीवाना के दोनों ही पार्ट दर्शकों ने सराहे थे और यही कारण है कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर इतनी तेज़ी से काम किया जा रहा है।

आपको याद दिलाते हैं, वो स्पेशल गाने जिनके लिए साथ आए थे कई बॉलीवुड सितारे -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X