अस्पताल में ऐश्वर्या राय लेकिन परेशान सलमान खान

खबर है कि ऐश एक-दो दिन के अंदर ही खुशखबरी सुना सकती हैं। हर किसी की तमन्ना है कि ऐश बेबी पूरी तरह से स्वस्थ हो। सबको ऐश की चिंता है, चिंता करने वालों में सलमान खान भी नाम है।
एक हेल्थ क्लब का उद्धघाटन करने पहुंचे सलमान खान ने जमकर भारत की महिला डॉक्टरों की तारीफ की और कहा कि इन्हीं के बदौलत अब लोगों को अपनी खुशियां पाने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ता है। जाहिर सी बात है सलमान के मुंह से कभी लेडी डॉक्टर की तारीफ नहीं सुनी गयी थी। वहां खड़े लोगों ने कहना शुरू दिया है कि सलमान ने लेडी डाक्टरों के कसीदे सिर्फ इसलिए पढ़े क्योंकि इस समय उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अस्पताल में भर्ती हैं।
उनके घर भी एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जितना उसके लोग आने की आहट से खुश है, उससे कहीं ज्यादा ऐश की चिंता भी सता रही है। इस चिंता करने वालों में भी शायद सलमान मियां भी है। वैसे भी जब ऐश के मां बनने की खबर आयी थी तो सलमान ने कहा था कि खुदा करे कि वो दस बच्चों की मां बनें। इससे साफ होता है कि भले ही आज सलमान-ऐश में जमीन-आसमान का अंतर हो लेकिन कहीं ना कहीं दिल की कसक बाकी है, जो जुबां पर आयी ही जाती है।


Click it and Unblock the Notifications