जब सलमान खान की बहन ने बांधी उनकी तारीफों की पुल!
[गपशप] जी नहीं.. हम यहां सलमान खान की रियल बहन नहीं बल्कि उनकी रील बहन स्वरा भास्कर की बात कर रहे हैं। बता दें, स्वरा भास्कर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की बहन बनी हैं।
फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान के साथ स्वरा ने काफी अच्छा समय बिताया है। लिहाजा उन्होंने सलमान की जमकर तारीफ की है। स्वरा मानती हैं सलमान एक पॉजिटिव सोच वाले इंसान हैं और इसी कारण से उनके साथ काम करना काफी सहज होता है।
बता दें, 'प्रेम रतन धन पायो' में स्वरा और सलमान काफी मस्ती और लड़ाई-झगड़ा करते दिखेंगे। स्वरा बताती हैं कि उन्हें शूट में काफी मजा आया। एक सीन में तो उन्होंने सलमान को जोर का घूंसा भी मारा है। शुरू में स्वरा इस सीन को लेकर काफी परेशान थीं, लेकिन फिर सलमान ने ही इस सीन को अच्छी तरह पूरी करने में उनकी मदद की।
Leaked PICS: 'प्रेम रतन धन पायो' में देखिए सलमान खान का ROYAL अवतार
सलमान की तारीफ करते हुए स्वरा बताती हैं, 'सलमान बहुत सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति हैं। उनके आसपास रहना काफी दिलचस्प होता है। मेरे साथ भी उनका व्यवहार बेहतरीन रहा है। कई बार जब मैं नर्वस हो जाता करती थी, तो उन्होंने मेरा हौंसला बढ़ाया है।'
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म इस साल नंवबर में रिलीज होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
















