प्रिय सलमान खान...इतना #TooMuch मत करिए कि हाजमोला खाना पड़े!
सलमान खान ने अब हद ही कर दी है। वो कैटरीना कैफ के करियर के पीछे ऐसा पड़ गए हैं कि लोगों को अब कुछ ज़्यादा ही समझ में आने लगा है। और ये समझदारी दिक्कत बन जाएगी!
अब तो कैटरीना कैफ भी सलमान खान की दोस्ती से तंग आ चुकी होंगी। दरअसल, सलमान खान काम ही ऐसा कर रहे हैं। अब खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ के पास चौथी खान फिल्म आ चुकी है। लेकिन दिक्कत ये है कि ये चारों खान फिल्म उन्हें सलमान के कारण मिली है।
टाईगर ज़िंदा है में सलमान कैटरीना को लेने के लिए अड़ गए। आखिरकार कैटरीना का यशराज फिल्म्स का बैन खत्म हो गया। फिर सलमान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पीछे पड़ गए। और फिर आई शाहरूख की बौने वाली फिल्म की खबर।

अब सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ आयुष शर्मा को लॉन्च करने वाले थे लेकिन उस फिल्म को भी सलमान खान खुद ही कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई फिल्म वाकई कैटरीना को यूं ही मिल रही होगी तो भी सलमान का नाम आ ही जाता है।
सलमान खान खुद भी कई बार मान चुके हैं कि वो रिलेशनशिप में अच्छे इंसान नहीं रह जाते हैं। हाल ही में अरबाज़ खान ने उन पर चुटकी लेते हुए ये तक कहा था कि उस दौरान ये और लोगों के साथ कुछ ज़्यादा ही अच्छे हो जाते हैं।
अब खबरें पहले भी थीं कि सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है शूट पर लूलिया वंतूर भी रहेंगी। लूलिया वैसे भी उनके हर शूट पर साथ होती हैं पर सलमान और कैटरीना फिलहाल ऑस्ट्रिया में एक रोमांटिक गाना शूट कर रहे थे पर लूलिया इस बार सलमान के साथ नहीं थीं!
सलमान खान की सारी गर्लफ्रेंड्स ने उनके बारे में कभी ना कभी कुछ ना कुछ ज़रूर कहा है। और फिर उसके बाद उनके बयान बदले भी हैं -


Click it and Unblock the Notifications