सलमान खान मेरी प्रेरणा है : सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी कहती हैं कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि पहली ही फिल्म में इतना शानदार पैकेज मिलेगा। इसे मैं परफेक्ट प्लेटफॉर्म कहूँगी। आखिर कितने लोगों को इतनी बेहतरीन शुरुआत मिलती है।
देखें : दबंग की तस्वीरें
सलमान की तारीफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा की यह बेटी कहती हैं 'सलमान उम्दा इंसान हैं। उन्होंने कभी मुझे यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं न्यूकमर हूँ। हर समय उन्होंने मेरी मदद की। जरूरत पड़ने पर सलाह दी। मैं जो कुछ भी कर पाई हूँ उन्हीं की प्रेरणा से यह संभव हुआ है। वे मेरे गुरु और मार्गदर्शक हैं।'


Click it and Unblock the Notifications