#Sultan: सलमान ने ठान लिया 10 साल तक का प्लान बस दबंगई!
हर एक्टर का एक परफेक्ट फॉर्म होता है जिसे सही वक्त पर पहचान लिया जाए तो सुलतान बना जा सकता है। और सलमान खान ने अपना ये फॉर्म आखिरकर पहचान लिया है।
ध्यान से देखा जाए तो उनके करियर को वांटेड के पहले और वांटेड के बाद में बांटा जा सकता है। वांटेड के पहले उन्होंने सब बनने की कोशिश की लेकिन कुछ काम नहीं आया।
[#Mistake: सलमान के गुस्से से इतना डर गए शाहरूख...कर डाला LOSS!]
लेकिन फिर सलमान की ज़िंदगी में आए प्रभुदेवा, वांटेड जैसी फिल्म के साथ और इसके बाद तो सलमान को समझ आ गया कि उन्हें करना क्या है।
तब से सलमान एक बॉलीवुड मसाला में थोड़ा सा चुलबुल पांडे डालते हैं और थोड़ा सा दबंग खान। उसमें हल्का सा यहां वहां साउथ स्टाइल के कुछ मसाले छिड़कते हैं और लीजिए 200 करोड़ की ब्लॉकबस्टर तैयार है।
[#Catch: 3 मिनट...30 तस्वीरें और सामने आया REAL सुलतान!]
सुलतान में भी सलमान कुछ नया करते नहीं दिख रहे हैं। पहले हाफ में बजरंगी टाइप भोलापन और चुलबुलापन और दूसरे हाफ में दबंग खान जो एक बार कमिटमेंट कर दे तो फिर अपने आप की भी नहीं सुनता।
तो बस सलमान आने वाले कुछ सालों तक तो सलमान को प्लान मिल चुका है। जानिए 2016 में कैसा रहेगा सुपरस्टार्स का बॉक्स ऑफिस का स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications