REALLY: कैटरीना कैफ के साथ काम करना चाहते हैं सलमान!
[गपशप] क्या आप कैटरीना कैफ और सलमान खान को एक बार फिर साथ देखना चाहते हैं? यदि हां, तो हो सकता है जल्द ही आपकी ख्वाहिश पूरी हो जाए। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि हां मैं अतुल अग्निहोत्री की फिल्म में काम कर रहा हूं, लेकिन मैं इस पर अभी बात नहीं करूंगा।
वहीं, जब फिल्म में कैटरीना के होने की बात पूछी गई तो सलमान ने कहा कि, यदि फिल्म में कैट को साइन किया जाता है तो उन्हें खुशी होगी। लेकिन अब तक कुछ भी फाइनल नहीं है। फिलहाल, सलमान प्रेम रतन धन पायो और फिर सुल्तान में व्यस्त हैं।
खबरों की मानें तो अतुल अग्निहोत्री की यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर होगा। इससे पहले अतुल अग्निहोत्री ने सलमान को लेकर बॉडीगॉर्ड बनाया था।
यहां देखें सलमान खान- कैटरीना कैफ की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

