तगड़ा Rumor: सलमान की दबंग कास्ट - अक्षय की हीरोइन + शाहरूख की हीरोइन

सलमान खान अपनी दबंग कास्ट को लेकर काफी चर्चा में है। कभी फिल्म के लिए परिणती चोपड़ा का नाम सामने आता है तो कभी सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के बीच अनबन की खबरें आती हैं।

वहीं अब कहानी में है नया ट्विस्ट। माना जा रहा है कि सलमान खान की दबंग 3 के लिए अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग हीरोइन एमी जैक्सन और शाहरूख खान की फैन हीरोइन वलूशा डीसूज़ा का नाम सामने आ रहा है।

salman khan amy jacckson

ये सारी खबरें शुरू हुई हैं एक तस्वीर के बाद जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में सलमान खान वलूशा डीसूज़ा और एमी जैक्सन के साथ नज़र आ रहे थे।
["अगर दबंग 3 में चुलबुल पांडे की रज्जो है...तो वो केवल मैं हूं"]

अब खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आप भी समझ रहे होंगे। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनके साथ आने की खबर से धमाका हो चुका है। ये जोड़ियां अगर साथ में नज़र आएं तो मज़ा ही आ जाए।

एमी जैक्सन को तो सलमान खान की किक के लिए भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त वो साउथ डायरेक्टर शंकर के साथ आई के कॉन्ट्रैक्ट में बंधी थी।
[#Point 'जब आदमी रणबीर कपूर से सलमान खान बन जाए तो डरता है!']

अब देखना है कि अगर ये खबर सच्ची है तो सलमान खान इन हीरोइनों के साथ कैसे लगते हैं। वैसे देखिए बॉलीवुड की आने वाली हटके जोड़ियां -

ऋतिक रोशन - यामी गौतम
ऋतिक रोशन और यामी गौतम काबिल की शूटिंग कर रहे हैं और संजय गुप्ता की इस फिल्म की तसवीरें लीक हो चुकी हैं। और इंटरनेट पर वायरल भी। हालांकि ऋतिक और यामी एक साथ परफेक्ट कपल लग रहे हैं इसमें कोई दो राय नहीं है।

सिद्धार्थ - कैटरीना
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ की जोड़ी बार बार देखो में साथ नज़र आ रही है। हालांकि ट्रेलर में इन्हें साथ देखकर किसी को कोई भी एक्साइटमेंट नहीं हुआ है।

रणवीर सिंह - वाणी कपूर
रणवीर और वाणी की बेफिक्रे तो इस साल का सबसे बड़ा रोमांटिक धमाका साबित हो सकती है।

शाहरूख खान - माहिरा खान
दो खान मिलकर रईस में क्या करने वाले हैं अल्लाह जाने। माहिरा फवाद खान के साथ सीरियल हमसफर में कयामत ढा चुकी हैं। वहीं उनकी और शाहरूख की ट्विटर बॉन्डिंग भी माशाल्लाह ही है।

अजय देवगन - सायशा
अजय देवगन की फिल्म शिवाय से दिलीप कुमार और सायरा बानू की भतीजी अपना डेब्यू करने वाली है। यानि शिव की पार्वती? क्योंकि शिवाय शिव जी के जीवन पर बन रही है।

फरहान अख्तर - श्रद्धा कपूर
जी हां दो रॉकस्टार्स। फरहान और श्रद्धा दोनों ही रॉक ऑन 2 में अपने रॉकिंग अंदाज़ से आग लगा सकते हैं। वहीं उनकी सिंगिंग बॉन्डिंग की भी काफी बातें बॉलीवुड में हुई हैं।

शाहिद कपूर - कंगना रनौत
शाहिद और कंगना एक साथ कितना धमाल मचा सकते हैं ये सोचकर ही मज़ा आ जाएगा। दोनों विशाल भारद्वाज की रंगून में एक साथ आ रहे हैं। फिल्म फरवरी में रिलीज़ हो रही है।

अक्षय कुमार - आलिया भट्ट
श्रीराम राघवन की फिल्म में आलिया 20 साल की लड़की बनी हैं जिन्हें 40 साल के एक आदमी से प्यार हो जाता है जो बहुत ही बड़े राजनीतिक हस्ती के खून के इल्ज़ाम से लदा है।

शाहरूख - आलिया
गौरी शिंदे के बाद फराह अपनी नई फिल्म के लिए शाहरूख खान, आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच कर चुकी हैं। अब देखना ये है कि वाकई ये इस फिल्म की परफेक्ट कास्ट है या नहीं।

आलिया भट्ट - अजय देवगन
अगर सब फाइनल रहा तो गोलमाल 4 के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की पेयरिंग कैसी होगी ये देखना होगा। क्या वाकई वो दोनों रोमांस करते हुए अच्छे लगेंगे, ये हमें हमारे कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताइएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X