ऐश्वर्या-कैटरीना नहीं बल्कि इस शख्स की वजह से सलमान खान रह गए कुंवारे, जानें क्या था माजरा

Salman Khan
सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान पिछले कई दशकों से देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर बने हुए हैं। ऐसा नहीं है कि सलमान खान को कभी कोई लड़की पसंद नहीं आई। सोमी अली से लेकर संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ को डेट किया है। लेकिन, फिर भी सलमान खान कुंवारे रह गए।

जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय रिलेशनशिप में थे तब भी कई बार दोनों की शादी के खबरें आई थीं लेकिन सलमान और ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ भी रिलेशनशिप में रहे लेकिन दोनों का कुछ सालों के बाद ब्रेकअप हो गया। अक्सर लोगों को लगता है कि सलमान खान ने ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की वजह से शादी नहीं की है।

रेखा थे फैन

लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक इंटरव्यू में सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि, वो क्यों अब तक कुंवारे हैं। सलमान खान ने माना था कि, वो रेखा के बहुत बड़े फैन हैं और खुद को उनका सबसे बड़ा दीवाना मानते थे। सलमान खान ने माना था कि, उन्होंने रेखा की वजह से शादी नहीं की है।

हर जगह रेखा को फॉलो करते थे सलमान

रेखा ने भी एक इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में शेयर करते हुए कहा था कि, वो जहां भी जाती थीं, सलमान खान उनको फॉलो करते थे। उस समय सलमान और रेखा एक-दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे। भाईजान उन्हें देखने के लिए योगा क्लास तक जाते थे। जब रेखा को सलमान खान के बयान के बारे में पता चला, तो उन्होंने सिर्फ कहा था, 'मैं भी शायद इसी वजह से शादीशुदा नहीं हूं।'

जब टूटी थी शादी

बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी के कार्ड तक छप चुके थे। दोनों की शादी की तैयारियां तक शुरू हो गई थी लेकिन आखिरी समय में संगीता बिजलानी ने शादी करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि, संगीता बिजलानी ने सलमान खान को एक दूसरी महिला के साथ देख लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X