सलमान जैसा कोई नहीं: असिन

By Priya Srivastava

Salman Khan, Asin
असिन ने सलमान खान के साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है और अब वे दोनों दूसरी पारी फिल्म रेडी से शुरू करने जा रहे हैं। असिन को पहचान फिल्म गजनी से मिली जो कि आमिर खान की फिल्म थी लेकिन असिन हमेशा सलमान के ही गुण गाती रहती हैं।

अभी हाल ही में उन्होंने इस बारे में कहा कि उन्हें सलमान खान से बहुत लगाव है। पहले भी वे सलमान की फिल्में देखना पसंद करती थीं। असिन को इस बात पर भी बहुत गुमान है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की खान फेवरिट माना जाता है। दो फिल्में करने के बाद से ही उनके व्यारे न्यारे हो गये हैं। असिन कहती हैं कि वे सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

वो कहती हैं कि सलमान के साथ उन्हें काम करके बहुत मजा आया। वे हमेशा सेट पर मस्ती के मूड में रहते हैं। उनमें बिल्कुल दिखवा नहीं है और नये कलाकारों को वह सिखाते भी हैं। असिन कहती हैं मुझे उनकी स्माइल बहुत पसंद है। उनकी एक स्माइल पर कई लड़कियां कुर्बान हो सकती हैं। मैं सलमान को पसंद करती हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि लोग और मीडिया हम दोनों के बारे में अफवाह उड़ाना शुरू कर दे। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं और मुझे मस्ती करनेवाले लोगों का साथ अच्छा लगता है इसलिए मैं सलमान को पसंद करती हूं और इसमें कोई बात नहीं है।

उन्होंने बताया कि फिल्म रेडी की शूटिंग के दौरान जब श्रीलंका और थाईलैंड में मैं बुरी तरह बीमार पड़ गयी थी तो सलमान खान ने मेरी बहुत मदद की थी। उन्होंने वक्त वक्त पर मुझे दवाई खाने की सलाह दी और अगर मैं दवाई खाना भूल जाती थी तो वह मुझे याद भी दिलाते थे। वह बहुत अच्छे और केयरिंग हैं और बेकार ही उन्हें लोग बैडब्वॉय कहते हैं। अगर उन्हें कोई नजदीक से जान ले तो कभी उनकी बुराई नहीं करेगा। मुझे बॉलीवुड में दूर दूर तक उनके जैसे अच्छे इंसान नजर नहीं आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X