लास्ट मिनट पर पीछे हटे सलमान खान

लेकिन उन्होंने कह दिया कि वह शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। चूंकि उन्हें यह बिल्कुल रास नहीं आया कि उनके दोनों दुश्मन एक साथ शो को होस्ट करें। शाहरुख खान और विवेक ओबरॉय इस शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सलमान को दोनों की ही उपस्थिति से परेशानी थी।जबकि विवेक ओबरॉय ने सलमान से इस बात के लिए पिछले साल ही आइफा के दौरान माफी मांगी थी।
हाल ही में जब सलमान को खबर मिली कि विवेक और शाहरुख फिर से एक साथ हुए हैं तो उन्होंने इस बात का अनुमान लगा लिया कि दोनों में जरूर कुछ है। और दोनों मिल कर जान बूझ कर सलमान खान के साथ ऐसा कर रहे हैं। खबर थी कि शाहरुख और विवेक को डेलीगेट्स और अतिथियों की पार्टी को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गयी है। लेकिन आयोजकों का कहना है कि सलमान खान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वापस लौटे हैं। गुस्साकर नहीं। अब वाकई असलियत क्या है यह तो कोई भी नहीं जानता। सिर्फ सलमान ही इस बारे में बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications