सलमान ने दिया हम आपके हैं PORN का जवाब - NO सुलतान
सलमान खान आजकल एकता कपूर से काफी नाराज़ चल रहे हैं। हालांकि बात किसी को याद नहीं है और बात जब आई थी तब भी आई गई हो गई थी। लेकिन सलमान खान कभी कुछ भूलते हैं भला?
अब एकता कपूर की वो फिल्म तो याद ही होगी - क्या कूल हैं हम 3? उस फिल्म में सलमान खान की कई फिल्मों का मज़ाक उड़ाया गया था , जैसे हम आपके हैं कौन - हम आपके हैं PORN वगैरह वगैरह। [जानिए बना था सलमान की किन किन फिल्मों का PORN VERSION!]

खैर, उस समय तो सलमान ने रिएक्ट नहीं किया लेकिन हर्ज़ाना भुगतना पड़ा टाइगर श्रॉफ की फिल्म अ फ्लाइंग जट को। फिल्म की प्रोड्यूसर, एकता कपूर चाहती थीं कि फिल्म का ट्रेलर सुलतान के साथ अटैच हो जाए लेकिन सुलतान की टीम नहीं मानी।
मौके का फायदा उठाया महेश भट्ट की विशेष फिल्म्स ने और राज़ रीबूट का टीज़र हर जगह अटैच कर दिया गया। वापस आते हैं क्या कूल हैं हम 3 पर।
[#ViralVideo: सुलतान देखकर हॉल के बाहर सलमान के नारे लगा रहे हैं फैन्स]
क्या कूल हैं हम 3 के ट्रेलर में सलमान खान, सूरज बड़जात्या से लेकर अजय देवगन और रोहित शेट्टी तक की फिल्मों की कॉपी की गई है या फिर यूं कहें कि बुरी कॉपी की गई।
लेकिन फिल्म का थीम रहे सूरज बड़जात्या जिनका नाम फिल्म में सूरज करजात्या कर दिया गया। सूरज के कानूनी सलाहकार ने इस बाबत नोटिस भेजकर इन शब्दों को हटाने की मांग भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications

