प्यार में हैं सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान कश्मीर से वापस क्या आए हैं, वहां की खूबसूरती बयां करते नहीं थक रहे। जी हां, सलमान खान प्यार में हैं.. लेकिन किसी लड़की से नहीं, बल्कि 'जन्नत' कश्मीर से। बता दें, फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के लिए सलमान खान लगभग 40 दिनों तक कश्मीर रहे।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए सलमान, करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी कश्मीर में रहे। और उन्होंने शूटिंग के साथ काफी वक्त वहां की वादियों में भी बिताया।
सलमान ने कश्मीर से आकर कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने जम्मू- कश्मीर और वहां के लोगों की जम कर तारीफ की है। सलमान का कहना है कि यदि आपने कश्मीर नहीं देखी तो कुछ भी नहीं देखा। इसके साथ ही उन्होंने कई और ट्विट्स भी किए हैं।
DETAIL: 'बजरंगी भाईजान' में ऐसा है करीना कपूर का किरदार
हम्मम.. फिल्म के बाकी सितारे तो लगता है कि कश्मीर से निकल आए हैं। लेकिन सलमान खान अपना दिल वहीं छोड़ आए हैं और वहां कि वादियों से निकलना नहीं चाहते। खैर, सही कहा गया है.. धरती पर यदि कहीं जन्नत है, तो कश्मीर है..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications




