अब ट्विटर पर सलमान खान

अपनी शुरुआती टिप्पणी में सलमान ने लिखा, "अरबाज (अरबाज खान) ने कहा कि ट्विटर करना तो बनता है बॉस। उसने कहा कि मुझे ट्वीट करना चाहिए और देखिए मैं यहां पहुंच गया।" निर्देशक फराह खान ने अपनी टिप्पणी में कहा, "दोस्तों सुपर स्टार सलमान खान का ट्विटर पर स्वागत करिए।" अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी टिप्पणी में कहा, "मित्रों, सबसे आकर्षक व्यक्ति, सुपर स्टार और मेरे दोस्त सलमान भी ट्विटर पर आ गए हैं। उन्हें ढेर सारा प्यार दीजिए।"
सलमान से पहले कई फिल्मी सितारे ट्विटर पर आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, आमिर खान और ऐश्वर्य राय जैसे नाम अभी भी ट्विटर से नहीं जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications