सलमान खान अब ठीक हैं : कैट

इनका कहना है कि सलमान अब पहले से काफी बेहतर हैं और वो दोनो 11 सितंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं जो कैटरीना के काफी अच्छे दोस्त कहे जाते हैं। इस फिल्म में सलमान और कैट की जोड़ी काफी समय बाद देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं कैट ने बातों ही बातों में यह भी कह दिया कि वह ये फिल्म सलमान का खातिर नहीं बल्कि उनके दोस्त कबीर के लिए कर रही हैं।
कैट इससे पहले फिल्म 'न्यूयॉर्क' में उनके लिए काम कर चुकी हैं और यही कारण है कि वह सलमान के साथ एक था टाइगर के प्रोजेक्ट को ना नहीं कह सकी। वैसे आजकल कैट यशराज की चहेती बनी हुई हैं, इसलिए तो वह इसी बैनर की एक और फिल्म में भी नज़र आएंगी वो भी शाहरूख खान के साथ वैसे काफी दिनों से कैट यह चाहती भी थी कि वह शाहरूख के साथ किसी फिल्म में काम करें आखिरकार उनकी यह मंशा भी अब पूरी हो ही गयी।


Click it and Unblock the Notifications