ALERT: इस शादी को बचाने के लिए कुछ भी करेंगे सलमान खान.. कुछ भी !
[गपशप] अरबाज खान- मलाइका अरोड़ा खान के बाद अब सुहैल और सीमा के रिश्ते को बचाने के लिए सलमान खान फिर कोशिश में लग गए हैं। खबर है कि अब सोहेल और सीमा के पूरे मामले को सुलझाने वो बीच में कूद गए हैं। हालांकि रिलेशनशिप के बारे में खुद सलमान की समझ काफी कच्ची है लेकिन फिर भी मुसीबत के समय सलमान अपने भाईयों का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।
हाल ही में सलमान खान ने अपने भाई सोहेल और उनकी पत्नी सीमा खान से जाकर खास मुलाकात की। सलमान खान से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, सलमान अपने परिवार से जुड़े मसलों को काफी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने अरबाज और मलाइका की शादी को बचाने की भी बहुत कोशिश की। और अब वे सोहेल के रिश्ते को बचाने की भी भरपूर कोशिश कर रहे हैं।
CUTE Pics: 'मामा' सलमान खान की सुपर क्यूट तस्वीर.. देखते रह जाएंगे!
रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी के साथ नजदीकियां ही सोहेल और सीमा खान के रिश्ते के टूटने की वजह है। लेकिन सलमान खान एक बार फिर अपने भाई भाभी से बात कर समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
अब यह देखना है कि सलमान के समझाने का कितना असर दिखता है। बहरहाल, खान परिवार को यूं टूटते देखना काफी बुरा है। यहां देखें अपने भाइयों के साथ सलमान खान-


Click it and Unblock the Notifications
