[गपशप] शाहिद कपूर की शादी इस समय फैन्स से ज़्यादा बॉलीवुड का हॉट टॉपिक बन चुकी है। हालांकि शादी है 7 जुलाई को और लोग बस अटरकलें लगा रहे हैं कि शाहिद कपूर किसे इन्वाईट कर रहे हैं। गपशप गली तो यह भी कहती है कि हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थ डे पार्टी का हॉट टॉपिक था शाहिद की शादी।
इसके बारे में रणबीर कपूर से लेकर रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ तक बात करते दिखे और कारण यही था कि इतने चुपचाप और अचानक से कोई कैसे शादी कर सकता है। लेकिन शाहिद की शादी के बारे में पूछने पर सलमान से लेकर करीना तक ने जो जवाब दिया वो मज़ेदार है -
सलमान खान
मुझे पूरा यकीन है कि शाहिद कपूर मुझे अपनी शादी में बुलाएंगे। हालांकि जब सलमान ने अर्पिता की शादी में शाहिद को इन्वाईट नहीं किया तो शाहिद को उनसे क्या लेना देना...खैर भाई का कॉन्फिडेंस।
करीना कपूर
करीना कपूर खान का मानना है कि शाहिद ने सबसे पहले शादी के बारे में उन्हें ही बताया था और उन्हें इन्विटेशन मिला तो ज़रूर जाएंगी।
रणवीर सिंह
शाहिद कपूर से आईफा के स्टेज पर रणवीर सिंह ने पूछा था कि क्या उन्हें इन्वाइट करेंगे और शाहिद का सिंपल जवाब था - Nooooo
सोनाक्षी सिन्हा
वैसे सोनाक्षी सिन्हा ने भी शाहिद कपूर की शादी में जाने की इच्छा जताई है और मीडिया को कहा था कि अगर शाहिद ने बुलाया तो वो ज़रूर जाएंगी।
सैफ अली खान
गपशप गली की मानें तो सैफ अली खान को तो पहला न्योता मिल भी चुका है। तो क्या इसमें करीना शामिल नहीं हैं?
प्रियंका चोपड़ा
शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा को इन्वाइट करते हैं या नहीं ये जानना सबसे दिलचस्प होगा। खासतौर से उनके कॉफी विद करण इंटरव्यू के बाद!
3 मम्मी पापा, 3 एक्स गर्लफ्रेंड
वैसे शाहिद की शादी में इतना सारा 3 है कि आप हैरान हो जाएंगे जानिए यहां---->[शाहिद की अनोखी शादी]


Click it and Unblock the Notifications

