विवेक को माफी, मगर शाहरुख को नहीं: सलमान

By Neha Nautiyal

Shahrukh Khan, Salman Khan
लगता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान शाहरुख को माफ करने के मूड मे नहीं हैं। सलमान-शाहरुख की दुश्मनी जग जाहिर है जो कैटरीना के जन्मदिन पर शुरु हुई थी और आज तक खत्म नहीं हुई।

हालांकि कुछ वक्त पहले करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में शाहरुख ने एक तरह से सलमान खान से माफी मांग ली थी। शाहरुख ने पूरे प्रकरण को खुद की गलती माना और कहा कि मैं उन सभी से माफी मंगना चाहता हूं जिन्हें मैंने चोट पहुंचाई है।

इस बारे में जब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से पूछा गया तो उनका टका सा जवाब था कि 'मैं शाहरुख को माफ नहीं करुंगा'। सलमान ने कहा 'कॉफी विद करन' में शाहरुख ने माफी नहीं मांगी बल्कि वो उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

सलमान ने कहा अगर शाहरुख को माफी मांगनी थी तो मेरे पास आकर मांगते टीवी पर मांगने की क्या जरुरत थी। फिर जब उनसे विवेक के बारे में पूछा गया तो सल्लू मियां बोले उसे तो मैंने कब का माफ कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X