OUCH.. सलमान खान ने की सोनू निगम की बेइज्ज़ती!
[गपशप] सलमान खान कभी भी.. किसी को भी.. कुछ भी कह सकते हैं, इसमें शायद ही किसी को शक हो। मजाक में हो या गुस्से में, सलमान बोलने से कभी नहीं चूकते। बहरहाल, हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब सलमान ने बातों ही बातों में सोनू निगम की इंसल्ट कर दी और वह भी एक इवेंट के दौरान।
'सुरों के रंग' इवेंट को सोनू निगम होस्ट कर रहे थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन जब सलमान को स्टेज पर बुलाया गया तो उन्होंने सोनू निगम को बातों बातों काफी कुछ कह डाला।
सलमान ने कहा कि उन्हें उनकी फिल्मों के लिए किसी सिंगर की जरूरत नहीं है। सलमान यह साबित करना चाहते थे कि सिंगर्स का काम एक्टर्स से आसान होता है। सलमान ने कहा कि उनकी आवाज भी ठीक-ठाक ही है और टेक्नोलॉजी से उसे और भी बेहतर बनाया जा सकता है।
बता दें, इस इवेंट में सलमान और सोनू का एक फन सेगमेंट भी होने वाला था, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया। बहरहाल, यहां देखिए अब तक कितने गानों में सलमान खान ने दी है अपनी आवाज-


Click it and Unblock the Notifications


