शाहरूख छोड़ सलमान के कसीदे पढ़ने लगे शाहिद

बॉलीवुड में जब किसी को एक हिट फिल्म की दरकार होती है तो वह सलमान खान के कसीदे पढ़ना शुरू कर देता है। इस बार जरूरत पड़ी है शाहिद कपूर की। जिनकी लंबे अरसे से कोई भी हिट फिल्म नहीं आयी है जिसकी वजह से उनके बाद आये हीरो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह आज लड़कियों के फेवरट हो गये हैं। इसलिए शायद अब शाहिद कपूर मियां सल्लू-सल्लू करने लगे , जबकि कल तक उनके आयडियल शाहरूख खान हुआ करते थे।

मालूम हो कि राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद कपूर ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभायी है। फिल्म के रोल के लिए उन्होंने सलमान खान की फिल्मों को कई बार देखा क्योंकि सलमान ने अपनी पिछली हिट फिल्में दबंग और दबंग 2 दोनों में पुलिस वाले का किरदार निभाया है।

शाहिद कपूर फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में भी सलमान के प्रशंसक का रोल निभा रहे हैं वहीं असल जिंदगी में भी उन्हें सलमान मियां ही रास आ रहे हैं जिसकी वजह से वह हर समारोह औऱ इवेंट में सलमान का गुणगान कर रहे हैं। हो सकता है कि उनका यह गुणगाण सलमान के कानों तक पहुंच जाये और सलमान संग या सलमान की किसी भी फिल्म में शाहिद मियां को काम मिल जाये।

हालांकि शाहिद कपूर के पास काम की कमी नहीं हैं लेकिन फिर भी उन्हें बॉक्सऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद है क्योंकि यह उनके करियर के लिए काफी जरूरी है। वैसे आपको बता दें कि शाहिद मियां कुछ समय पहले तक खुद को किंग खान का फैन बताते थे, जिसके कारण उनकी एक्टिंग में लोगों को शाहरूख की छाप दिखती थी लेकिन अब शायद शाहिद कपूर को किंग खान की नहीं बल्कि बॉक्सऑफिस टाइगर की जरूरत है।

आईये आपको बताते हैं शाहिद कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X