#ClearHai: सलमान को फिल्म में कैटरीना चाहिए मतलब चाहिए!

सलमान खान को कैटरीना कैफ कितनी पसंद हैं, ये तो हमें आपको बताने की ज़रूरत है नहीं। तो हुआ यूं कि उन्होंने अपने डायरेक्टर को कहा कि फिल्म में कैटरीना चाहिए...और डायरेक्टर का जवाब था ना...मतलब ना!सलमान ख

हाल ही में हमने आपको बताया था कि ट्यूबलाइट में सलमान खान कैटरीना कैफ से एक कैमियो करवाना चाहते थे। और उनकी ये डिमांड अभी तक बनी हुई है। हालांकि कबीर खान इस बात के लिए ना कर चुके हैं।

दरअसल, सलमान का काफी मन है कि फिल्म में कैटरीना कैफ का भी एक कैमियो हो ही जाए वहीं कबीर खान का कहना है कि फिल्म 1962 में बनी हुई है और किसी भी जगह, कैटरीना के लिए कोई जगह बना पाना नामुमकिन है।

salman-khan-katrina-kaif

सलमान खान को तो आप जानते ही हैं मतलब उनकी वो ज़िद वाली आदत। ट्यूबलाइट में शाहरूख खान एक कैमियो कर रहे हैं ये तो सबको पता है अब उन्हें फिल्म में कैटरीना का कैमियो भी चाहिए।
[सलमान की नो एंट्री रीमेक पर Reaction: "ऐसी फिल्म की क्या ज़रूरत"!]

वैसे अगर कैटरीना कैफ ट्यूबलाइट में कैमियो कर लेतीं तो उनकी और सलमान की आने वाली फिल्म टाईगर ज़िदा है का भी प्रमोशन हो जाता। लेकिन कहानी में दिलचस्प ट्विस्ट ये है कि टाईगर ज़िंदा है, एक था टाईगर का सीक्वल है जिसके डायरेक्टर कबीर खान थे।

कबीर खान और सलमान खान की ईक्वेशन बहुत ही तगड़ी है। ट्यूबलाइट को लेकर भी लोग काफी आश्वस्त हैं कि फिल्म शानदार होगी। लेकिन अब कबीर खान ने सलमान से और सलमान ने कबीर खान से थोड़ा ब्रेक ले लिया है।
[सलमान से लेकर अक्षय का 2017 फॉर्मूला]

क्योंकि आगे सलमान - कैटरीना अली अब्बास ज़फर के साथ एक था टाईगर सीक्वल करने जा रहे हैं। वैसे यहां देखिए सलमान - कैट की कुछ RARE PICS -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X