कैटरीना के फ्लैट में सलमान खान!

कैटरीना कैफ और सलमान खान एक दूसरे के बहुत खास दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के दुख और सुख दोनों में शामिल रहते हैं। जब सलमान की तबियत खराब होती है तो कैट परेशान और अगर कैट की आंखों में आंसू आएं तो सलमान का पारा हाई। अब खबर है कि हाल ही में कैटरीना कैफ ने एक नया घर खरीदा है और उस घर के पहले गेस्ट थे बॉलीवुड के वन एन्ड ओनली टाइगर सलमान खान।

कैटरीना कैफ ने मुंबई के पॉश इलाके में एक डबल फ्लोर का अपार्टमेंट खरीदा है और बताया जा रहा है कि उस फ्लैट में सबसे पहले आने वाले मेहमान सलमान खान थे। सलमान खान आजकल मुंबई में बैठे हुए अपनी फिल्म टाईगर की सफलता की खुशी मना रहे हैं। इस वक्त सलमान खान के पास अपने दोस्तों और करीबी लोगों के लिए काफी वक्त है। दूसरी तरफ कैटरीना की फिल्म धूम की शूटिंग शिकागो में चल रही है लेकिन कैटरीना फिल्हाल शूटिंग से गायब हैं।

आमिर खान और अभिषेक बच्चन इस वक्त शिकागो में 'धूम 3' की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन कैटरीना वहां पर मौजूद नहीं हैं इस बात को सुनने के बाद कैट के फैन्स ये जानने को बेकरार थे कि आखिर कैटरीना इस वक्त हैं कहां उनकी फिल्म जब तक है जां की शूटिंग भी इस वक्त नहीं चल रही हैं फिर कैट कहां व्यस्त हैं। तो लीजिए अब आपके सवालों का जवाब मिल गया आपको कि कैट इस वक्त कैटरीना अपने खास दोस्त सलमान खान को अपना नया फ्लैट दिखान में व्यस्त हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X