Ooo: अब इन पर अटक गया है सलमान का दिल, एक नहीं, दो नहीं, तीन फिल्में करेंगे साथ
Recommended Video

अब सलमान खान का दिल तो सब जानते हैं। एक बार कहीं आ जाता है तो फिर आ ही जाता है। लेकिन काफी समय बाद, सलमान खान का दिल किसी एक्टर पर अटका है। जी हां, इस बार सलमान का दिल अटका है अपने रेस 3 कोस्टार बॉबी देओल पर।
और अब सलमान खान, बॉबी देओल की एक्टिंग से बहुत ज़्यादा इंप्रेस हो चुके हैं। खबर है कि रेस 3 के बाद , सलमान खान भारत और लवरात्रि में भी बॉबी को साइन करने का मन बना रहे हैं।

गौरतलब है कि बॉबी देओल काफी समय बाद परदे पर दिखाई दिए हैं। हाल ही में उनकी पोस्टर बॉयज़ रिलीज़ हुई थी जो लोगों को पसंद आई थी, भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो।
वहीं दूसरी तरफ, बॉबी देओल रेस 3 में वो किरदार कर रहे हैं जिसे बॉलीवुड के आधा दर्जन लोगों ने रिजेक्ट कर दिया था। इन आधा दर्जन लोगों में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर और इमरान हाशमी भी शामिल थे।
सबका ये मानना था कि ये किरदार सलमान खान के आगे पनप ही नहीं पाएगा और फिल्म में इस किरदार के लिए कुछ नहीं बचेगा। वही किरदार आखिरकार बॉबी देओल कर रहे हैं। तो ज़ाहिर सी बात है कि अब सलमान के ऊपर बॉबी का ये एहसान हो चुका।
और सलमान खान पर एक एहसान करना कि उन पर कोई एहसान मत करना। बस इसलिए सलमान बॉबी का करियर संवारने में जुट गए हैं। मिलिए उन सब लोगों से जिनके लॉन्चपैड बने सलमान खान -


Click it and Unblock the Notifications

