Ignored 'रईस' शाहरुख खान को इग्नोर कर गये सलमान, शाहरुख हुए दुखी!
एक तरफ तो शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती को लेकर लगातार सुर्खियां बन रही हैं, शाहरुख खान सलमान की फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं और साथ ही सलमान को अपना दोस्त कह रहे हैं। वहीं सलमान खान लगता है अभी भी अपनी और शाहरुख की दोस्ती को दिल से नहीं निभा पा रहे।

बात कुछ यूं हुई कि पिछले महीने बजरंगी भाईजान के फर्स्ट लुक के रिलीज होने पर शाहरुख खान और आमिर खान ने भी सलमान खान को बधाई दी और साथ ही फिल्म के पोस्टर ट्वीट किये। हालांकि सलमान खान ने भी शाहरुख को धन्यवाद कहा लेकिन हाल ही में जब रईस का फर्स्ट लुक लॉंच हुआ तो सलमान खान तो दूर दूर तक दिखे ही नहीं।
ना ही सलमान और ना ही आमिर ने रईस के लुक को लेकर चर्चा की या कुछ कहा। शायद इस बात से कहीं ना कहीं शाहरुख खान के दिल को ठेस लगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- पहले मैं दुखी हो जाता था, लेकिन अब मैं दया करते करते थक गया हूं। किसी ने ठीक ही कहा है कुएं के मेंढक से समंदर के बारे में नहीं पूछना चाहिए, वो सिर्फ अपने कुएं के बारे में ही जानता है।
अब ये कुएं का मेंढक से शाहरुख खान का इशारा सलमान खान की तरफ था या आमिर की तरफ या दोनों की तरफ ये तो शाहरुख ही जानें लेकिन उनके इस एक स्टेटमेंट से काफी कुछ चीजें जाहिर हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications

