उम्र 43 पर हरदिल अजीज सलमान

By Staff

बॉलीवुड में गत दो दशकों से अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे सलमान खान 43 वर्ष के हो गए है, इसके बावजूद उनका जादू बरकरार है। तभी तो वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अविवाहित अभिनेता बने हुए हैं।

सलमान की प्रशंसक और इस वर्ष विश्व सुंदरी प्रतियोगिता की उप विजेता रही पार्वती ओमनाकुट्टन ने कहा, "मेरी दिली तमन्ना है कि मैं सलमान खान के साथ एक फिल्म में अभिनय करूं।"

इन दिनों बॉलीवुड में जब नए सितारे तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे में तीनों खान यानी सलमान, आमिर और शाहरुख अपनी साख बनाए हुए हैं। इन तीनों खान में सलमान लड़कियों के सबसे पसंदीदा हैं।

सलमान के साथ हाल ही में फिल्म युवराज बना चुके सुभाष घई ने बातचीत में कहा, "मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि सलमान सोने का दिल रखते हैं।"

उन्होंने कहा, "जब मैं उनके साथ फिल्म 'युवराज' की शूटिंग कर रहा था तो मुझे कभी यह महसूस नहीं हुआ कि मैं किसी बड़े स्टार के साथ काम कर रहा हूं। मुझे लगा कि मैं अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं।"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वे फिल्म के सेट पर हमेशा हंसी-मजाक करते रहते हैं। प्रियंका ने सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगे' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' फिल्म में काम किया है।

'बीबी हो तो ऐसी' फिल्म से सलमान ने बतौर सहायक कलाकार अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बतौर कलाकार 'मैंने प्यार किया' उनकी पहली पहली फिल्म थी। इस फिल्म की शानदार सफलता ने सलमान को बॉलीवुड में स्थापित कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X