सलमान खान बने दीपिका के बॉडीगार्ड!

salman-khan-deepika-padukone
आपको नहीं लगता है बहुत कम समय में मैडम दीपिका पादुकोण ने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली है। जब देखो मैडम का नाम कभी रणबीर कपूर तो कभी शाहरूख खान, कभी अक्षय तो कभी सैफ से जोड़ दिया जाता है। इसके पीछे कारण सिर्फ इतना ही है कि दीपिका के सभी दीवाने हो गए हैं। और इन ताजा आशिकों में पहला नाम अपने सलमान खान का है जो मैडम के हुस्न पर यू फिदा हुए कि उनके बॉ़डी गार्ड ही बन बैठे।

अरे घबराइये नहीं सलमान ने कैट का दामन नहीं छोड़ा है, दर असल सलमान खान ने दीपिका के साथ एक फिल्म साइन की है जिसमें वो दीपिका के बॉडीगार्ड बने हैं। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म साउथ फिल्म की रीमेक है। जिसे सिद्दिकी नाम के निर्देशक ने मलयालम में बॉडी गार्ड के नाम से बनाया था। सूत्रों के मुताबिक सिद्दिकी की फिल्म को काफी लोग हिन्दी में बनाना चाहते थे लेकिन बाजी मारी अतुल अग्निहोत्री ने। जो सिद्दिकी के संतुष्ट करने में सफल हो गए।

तो चलिए बहुत जल्द आपको आपके हैंडसम डैशिंग सलमान खान कमसिन और सेक्सी दीपिका की रखवाली करते नजर आयेंगे। है न ये दीपिका का जादू जो लोगों और फिल्म वालों के सिर चढ़ कर बोल रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X