..................... Salman Khan hints at not working with Priyanka Chopra ever again - Hindi Filmibeat

प्रियंका को डर लगा था कि सलमान अब उसके साथ कभी काम नहीं करेगा, फिर भी शादी की - सलमान खान

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की ताज़ा ईक्वेशन तो सब जानते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भारत की शूटिंग शुरू होने के थोड़े समय पहले ही फिल्म से पल्ला झाड़ लिया और ये बात सलमान खान को नागवार गुज़री। भारत के प्रमोशन के दौरान किसी ने सलमान खान से पूछ लिया कि प्रियंका चोपड़ा को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा। इस पर सलमान ने दो टूक जवाब दिया कि उसने अभी तक ट्वीट नहीं किया है तो उसका रिएक्शन मैं नहीं जानता हूं।

लेकिन सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा, शूटिंग शुरू होने से चार - पांच दिन पहले प्रियंका मुझसे मिली थी और कहा था कि वो ये फिल्म नहीं कर पाएगी क्योंकि उसे शादी करनी है। मैंने उससे कहा था कि हां शादी करो, डेट्स थोड़ी इधर उधर की जा सकती हैं।

salman-khan-hints-at-not-working-with-priyanka-chopra-ever-again

लेकिन प्रियंका ये फिल्म अपने निजी कारणों से नहीं करना चाहती थी और सब कुछ अच्छे के लिए ही होता है। मैं डेट्स बदलने के लिए तैयार था लेकिन उसने मुझसे कहा कि उसे नहीं पता कि शादी करने में उसे कितना वक्त लगेगा। तो मैंने भी उसका फैसला मान लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X