सलमान ने कल आमिर खान की धज्जियां उड़ा दीं...गलती से या जानबूझकर?
सलमान खान कभी कभी मज़ाक मज़ाक में इतना कुछ बोल जाते हैं कि उन्हें भी लगता होगा कि ऐसा क्यों किया। अब ये तो सबको पता है कि आमिर खान की दंगल वाली बिटिया फातिमा सना शेख उनके साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में तो काम कर ही रही है।
वहीं खबरें हैं कि आमिर की अगली फिल्म में भी फातिमा हैं। और इसलिए उनके अफेयर की तगड़ी खबरें गपशप गली में उड़ रही हैं। लेकिन इन खबरों पर गलती से या जानबूझकर सलमान खान ने मुहर लगा दी। अब पता नहीं वो मज़ाक कर रहे थे या नहीं।

दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने कहा कि मैंने कहीं पढ़ा कि आमिर चाहता है कि मैं शादी करके सेटल हो जाऊं। मैं तो फिलहाल यही चाहता हूं कि वो बस तीसरी शादी ना करे। मैं उसे तीसरी शादी करने ही नहीं दूंगा।
अब आमिर खान - फातिमा सना शेख के अफेयर की खबरों को सुनकर सलमान ने ये बात मीडिया पर तंज कसने के लिए कही या फिर उन्होंने वाकई आमिर - फातिमा के रिश्ते पर हिंट देते हुए, आमिर को धोने की कोशिश की पता नहीं।
लेकिन आमिर खान और फातिमा की नज़दीकियां, सुर्खियां बन रही हैं और लोग चटकारे लेकर पढ़ रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











