सलमान को आई जरीन की याद..
शायद आपको ज़रीन खान याद होंगी। हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की डुप्लीकेट कही जाने वाली ज़रीन खान की जिन्हें पिछले साल सलमान खान ने अपनी फिल्म वीर के जरिए लांच किया था।
जिस तरह वीर बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हुई वैसे ही जरीन का करियर भी। सलमान खान को अपना गॉड फादर समझने वाली जरीन को इस फिल्म के बाद सलमान ने पलट के भी नहीं देखा और ना ही किसी और निर्माता निर्देशक ने।
पिछले एक साल से जरीन खबरों से एकदम गायब हैं। मगर.. अब सलमान का दिल एक बार फिर पिघला और उन्होंने जरीन को अपनी आनेवाली फिल्म रेडी में एक छोटा सा रोल दिलवा दिया। ये कहा जा सकता है कि सलमान का दिल बहुत बड़ा है जो अपने दोस्तों के लिए अक्सर धड़कता रहता है यानी जिन्हें वो अपना दोस्त मानते हैं उनका बहुत ख्याल रखते हैं।
वैसे सलमान और कैटरीना के रिश्ते में आई खटास के बाद सलमान ने जरीन को ठीक उसी तरह लांच किया जैसे ऐशवर्या से उनका ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने ऐश की हमशक्ल स्नेहा उल्लाल को लकी में लांच किया था। स्नेहा को सलमान जल्द ही भूल गए अब देखते हैं जरीन को कितने दिन याद रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications