सलमान खान ने लिखी है दबंग 3 की कहानी, लोगों ने जमकर किया ट्रोल
सलमान खान का दबंग 3 ट्रेलर कल लॉन्च किया गया है और वैसे तो फैन्स ने इस ट्रेलर की भर भर तक तारीफ की है लेकिन आखिरकार वही हुआ जो हमेशा सलमान खान की फिल्मों के साथ होता है - भर भरकर ट्रोल। दरअसल, ट्रेलर के क्रेडिट पर पहले किसी का ध्यान नहीं गया।
इसके बाद सबका ध्यान इस बात पर गया कि फिल्म की कहानी और पटकथा का क्रेडिट सलमान खान के पास है। बस फिर क्या था लोगों ने सलमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वैसे भी दबंग 3 के ट्रेलर का मज़ाक उड़ना इस बात के लिए शुरू हो चुका था कि फिल्म के ट्रेलर में ही फिल्म की पूरी कहानी दिखा दी गई है। और यही कारण है कि जैसे ही सबका ध्यान गया कि आखिर कहानी लिखी किसने तो मज़ाक उड़ना शुरू हो गया।
तब से लगातार, दबंग 3 की कहानी और पटकथा पर चुटकुले बन रहे हैं वहीं कहानी के लेखक यानि कि सलमान खान पर भी कटाक्ष किए जा रहे हैं। हालांकि वाकई ट्रेलर से फिल्म की कहानी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। ये रहा हमारा अंदाज़ा-


Click it and Unblock the Notifications