..................... Salman Khan Has a reaction to Ae Dil Hai Mushkil teaser - Hindi Filmibeat

#AalaReAala: ऐ दिल है मुश्किल पर सलमान खान का रिएक्शन!

ऐ दिल है मुश्किल सलमान खान के लिए कई मायनों में दिलचस्प है। ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा तीनों के ही साथ सलमान खान का इतिहास शानदार रहा है। ऐसे में कोई उनसे इस फिल्म के बारे में बात करने की हिम्मत कर ले, उसे भी वीरता पुरस्कार मिलना चाहिए।

हुआ यूं कि सलमान खान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, सोहेल खान, अरबाज़ खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म फ्रीकी अली प्रमोट कर रहे थे। बस किसी ने मौके पर चौका मार दिया और पूछा कि एक नई फिल्म का टीज़र आया है - ऐ दिल है मुश्किल, आपको कैसा लगा?

salman khan ae dil hai mushkil

इस पर सलमान खान का रिएक्शन मज़ेदार था। सलमान खान का कहना था कि मैंने तो फिलहाल अभी तक टीज़र देखा नहीं है लेकिन लगता है आपने देख लिया है। आपको कैसा लगा?
[#DoToookBaat: अजय देवगन - करण जौहर ने एक बहुत ही बड़ी गलती कर दी!]

बस सलमान के जवाब पर कोई क्या ही कहता, सब मुस्कुराकर रह गए। लेकिन सलमान खान को एक बार फिर उनकी हाज़िरजवाबी के लिए सब मान गए! अब ऐश्वर्या और रणबीर से सलमान का नाता तो आपको पता है लेकिन अनुष्का का मामला ज़रा ताज़ा है।

अनुष्का ने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे उनसे थोड़ा डर लगता है क्योंकि वो ऐसे इंसान नहीं है जो किसी को सहज फील कराने के लिए कोशिश करें। वो जैसे हैं वैसे ही रहते हैं। और मैं भी थोड़ी दबी इंसान हूं। मैं किसी के साथ जल्दी घुल मिल नहीं पाती।

इतना ही नहीं, अनुष्का ने सलमान खान को ट्विटर पर भी अनफॉलो कर दिया था। उन्होंने सलमान खान के बारे में भी दो टूक बात करते हुए उनके रेप बयान को असंवेदनशील बताया था। [सुनो सलमान...2 मिनट में समझाते हैं RAPE का मतलब]

वहीं रणबीर कपूर के बारे में सलमान खान ने तब बात की जब कैटरीना कैफ फितूर प्रमोट कर रही थीं। रजत शर्मा ने रणबीर और कैटरीना की बीच वाली तस्वीरें दिखा कर कहा कि तस्वीरों में कोई और है लेकिन कैट हमेशा थैंक यू आपको कहती हैं। इस पर सलमान ने कहा कि पन्ना पलट चुका है - जैसा कि मैं अफवाहों में सुन रहा हूं!

ऐश्वर्या राय के नाम पर तो करण जौहर ने सलमान खान को लाल कर दिया था। 10 मिनट में करण जौहर ने सलमान खान को धो डाला। हालांकि सवाल सलमान को पूछने थे पर करण के जवाब एक ही थे - ऐश्वर्या राय!

सवाल - कौन सी महिला बनोगे
सलमान ने करण से पहला सवाल पूछा कि अगर आपको मौका दिया जाए किसी औरत में तब्दील होने का, बॉलीवुड से तो फिर आप किसे चुनेंगे? करण पहले थोड़ा हिचकिचाए पर उनके जवाब ने सबको हिला डाला।

जवाब - ऐश्वर्या राय
करण का जवाब था कि अगर कोई महिला चुनना होगा तो मैं ऐश्वर्या राय को चुनूंगा। इतना सुनना था कि दर्शक हैरान रह गए और सलमान थोड़ी देर के लिए हिचकिचा गए।

बच्चन....
फिर सलमान ने लोगों के शोर को कम करने के लिए एक बार दोहराया कि ऐश्वर्या राय बच्चन....बच्चन...ऐश्वर्या राय बच्चन। बता दें कि इसी अवार्ड शो में सलमान अभिषेक बच्चन से स्टेज पर गले भी मिले थे।

सवाल - वजह....
इसके बाद सलमान खान ने करण जौहर से ऐश्वर्या राय बच्चन को चुनने की वजह पूछी। और करण ने तुरंत बोला...वजह आप मुझसे पूछ रहे हैं। फिर करण ने कहा कि क्योंकि वो सबसे खूबसूरत हैं जिस पर सलमान का जवाब था, वो तो वो हैं हीं!

लेकिन एक बात तो है कि कुछ भी हो जाए, सलमान खान जवाब से कभी नहीं कतराते जब तक जवाब उनके पुलिस केस से जुड़े हुए ना हों! [प्रिय सलमान खान, मैंने आपको माफ किया, पर मेरे पिता को किसने मारा?]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X