'वो तो चलता ही रहता है'
सलमान बॉक्स ऑफिस पर चलें न चलें, उन्हे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। ४३ साल के हो चुके सलमान अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्वभाव को लेकर चर्चित रहते हैं। सलमान ने बहुत दिनों से कोई हिट फिल्म नहीं दी थी। हालाँकि उनके टीवी शो दस का दम की टीआरपी हाई थी।
पर वाँटेड फिल्म से सलमान बॉक्स ऑफिस पर फिर छा गए। हालाँकि इस बारे में सलमान बेफिक्र है। उनका कहना है कि वह इस नंबर गेम से ऊपर उठ चुके हैं। साथ ही वह ये भी कहते हैं कि उन्हे इस नंबर गेम ने कभी परेशान नहीं किया और ना कर पाएगा।
वह कहते हैं कि नंबर गेम तो हर फ्राइडे बदलता है। नंबर गेम सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर डिपेंड करता है और वो तो चलता ही रहता है।


Click it and Unblock the Notifications