#Wrong: सलमान खान को ऐसा नहीं करना चाहिए था...कतई नहीं!

सूरज बड़जात्या शायद बॉलीवुड की बेस्ट फैमिली फिल्में बनाते हैं। और सलमान खान को सुपरस्टार बनाने में उनका बहुत बड़ा हाथ है लेकिन क्या इस बार सलमान खान ने उन्हें फिल्म के लिए मना कर दिया है?

जब से फैन्स को पता चला है कि सलमान खान सूरज बड़जात्या के साथ एक बार फिर से फिल्म बनाने जा रहे हैं फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं था। सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान का प्रेम अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आता है। लेकिन इस बार सलमान खान ने जो किया है वो उन्हें नहीं करना चाहिए था।

अगर गपशप गली की मानें तो सूरज बड़जात्या दो बार सलमान के पास अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट भेज चुके हैं और दोनों बार सलमान खान कोई ना कोई बदलाव मांग कर टाल देते हैं। इस बार अभी तक सलमान ने कोई जवाब नहीं दिया है।

salman-khan-sooraj-barjatya-film

गौरतलब है कि सलमान खान को अगर प्रेम के तौर पर किसी ने सुपरस्टार बनाया है तो वो सूरज बड़जात्या थे। मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन से उन्होंने सलमान खान को ब्लॉकबस्टर स्टार बना दिया। यही कारण है कि सलमान ने सूरज के साथ हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो में भी काम किया।
[प्रेम रतन धन पायो की ये MISTAKES किसी को हज़म नहीं हुईं!]

प्रेम रतन धन पायो के दौरान सलमान खान और सूरज बड़जात्या के बीच फिल्म की लंबाई को लेकर काफी चर्चा हुई। सूरज की फिल्म 3 घंटे की थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाने के चक्कर में सलमान ने फिल्म काफी छोटी कर दी।
[हम आपके हैं PORN, सलमान की फिल्म पर मज़ाक पड़ा कितना भारी]

नतीजा ये निकला कि फिल्म से काफी अहम हिस्से काटने पड़े और प्रेम रतन धन पायो को दर्शकों ने नकार दिया। अब इस नई फिल्म को सलमान एक्शन फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म म्यूज़िकल है। और इसीलिए सलमान ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X