हिट होने के लिए नील ने बनाया सलमान को 'बड़े भैय्या'

पिछले काफी समय से और बहुत सारी फिल्में करने के बाद भी अभिनेता नील नीतिन मुकेश को सफलता नहीं मिली है। इसलिए शायद उन्होंने सलमान खान का दामन थाम लिया है और सूरज बड़जात्या की फिल्म साइन कर ली है।

कहा जा रहा है कि फिल्म में नील नीतिन मुकेश सलमान खान के सौतेले भाई बनेंगे। इस रोल के लिए पहले विद्युत जामवाल को एप्रोच किया गया था लेकिन डेट्स की दिक्कत की वजह से विद्युत ने मना कर दिया था।

वैसे सलमान की फिल्म में सलमान के आगे किसी और का निकलना मुश्किल ही होता है और ऊपर से फिल्म बड़े भैय्या..में सलमान खान डबल रोल में हैं। ऐसे में नील के लिए फिल्म क्या स्कोप है यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। बड़े भैय्या फिल्म 2015 में रिलीज होगी। फिल्म की अभिनेत्री कौन होगी इस पर अभी सूरज बड़जात्या की खोज जारी है।

बड़जात्या की फिल्मों में हीरो का नाम हमेशा 'प्रेम' होता है

गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या ने सलमान के साथ 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफलतम फिल्में दी हैं। बड़जात्या ने ही सबसे पहले 1989 में सलमान और भाग्यश्री के साथ 'मैंने प्यार किया' पेश की थी।

यह फिल्म तीनों के लिए ही बेहद सफल साबित हुई थी। इसके बाद 1994 में सलमान और बड़जात्या ने फिर साथ काम किया और 'हम आपके हैं कौन' के साथ सफलता दोहराई। इस फिल्म में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका की थी।

बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया

हालांकि इसके बाद उनकी तीसरी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को पहले फिल्मों जैसी सफलता नहीं मिल सकी। लेकिन फिर भी सूरज को 'बड़े भैया' से काफी उम्मीदें हैं।

Did You Know: बड़जात्या की फिल्मों में हीरो का नाम हमेशा 'प्रेम' होता है। ऐसा कहा जाता है कि बड़जात्या प्रोडक्शन के फाउंडर ताराजंत बड़जात्या का लकी चार्म 'प्रेम' नाम का कोई शक्स था जिसके कारण ही बड़जात्या ने अपनी फिल्म के हर हीरो का नाम 'प्रेम' रख दिया, जो कि बड़जात्या प्रोडक्शन की खासियत और परंपरा दोनों ही बन चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X