WHATT: अपनी 350 करोड़ी फिल्म का सीक्वल सलमान ने कर दिया दान....इस सुपरस्टार को!
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है के अगले पार्ट की प्लानिंग बड़ी तेज़ी से शुरू हो चुकी है और इस बार सलमान खान ने कैटरीना कैफ की डिमांड मान ली है। यानि कि इस बार टाईगर नहीं ज़ोया ज़िंदा है।
गौरतलब है कि टाईगर की शूटिंग के दौरान, कैटरीना कैफ ने अली अब्बास ज़फर से मज़ाक में पूछा था कि फिल्म का नाम केवल टाईगर ज़िंदा है क्यों है? ज़ोया भी तो ज़िंदा है।

तो लीजिए जनाब अली अब्बास ज़फर ने इसी पर पूरी फिल्म बनाने की सोच डाली है। टाईगर पार्ट 3 पूरी तरह से ज़ोया पर होगा और फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा।
दरअसल, कायदे से टाईगर पार्ट 3, एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है के बीच के आठ सालों की कहानी है। यानि कि टाईगर ज़िंदा है का प्रीक्वल और एक था टाईगर का सीक्वल।
इस कहानी का फोकस होगा कैसे एक पाकिस्तानी एजेंट एक हिंदुस्तानी ऑफिसर के प्यार में पड़कर एक पत्नी और मां बन जाती है। अब देखना है कि सलमान का कैमियो फिल्म में कितना असर डालता है।
जब सलमान के कैमियो की बात हो ही रही है तो हमने सोचा कि उनके यादगार कैमियो आपको फिर से याद दिला दें -


Click it and Unblock the Notifications
