#TooMuch: सलमान खान का ये ट्यूबलाइट प्लान किसी को पसंद आया?
सलमान खान आजकल ब्रिलियंट होते जा रहे हैं, मार्केटिंग के लिहाज़ से। काफी अच्छी बात है लेकिन इस चक्कर में वो कुछ बेहद नॉर्मल चीज़ें भूलते जा रहे हैं जो कि काफी गलत बात है।
अब हुआ यूं कि सलमान खान ने हाल ही में बींग ह्यूमन की तरफ से एक नया एलान करने का फैसला किया। बूढ़े लोगों को छुट्टियों पर भेजने का। प्लान शानदार था लेकिन प्लान में एक शर्त है।

ये बूढ़े लोग नॉर्मल नहीं, स्पेशल होंगे। यानि कि वो लोग जिन्हें मानसिक बीमारी है, ठीक वैसे ही जैसी सलमान खान को ट्यूबलाइट में होती है। इसलिए सलमान खान ने फिल्म के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है।
[#Asliyat: पैसों पर बात हो तो सलमान खान फैन्स से झूठ भी बोल देते हैं!]
इसलिए बींग ह्यूमन बूढ़े लोगों को, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं, छुट्टियों पर भेजेगी क्योंकि बाहर घूमने फिरने से दिमाग काफी शांत होता है।
लेकिन वाकई सलमान खान अपना हर फायदा बींग ह्यूमन से काफी अच्छी तरीके से जोड़ते हैं, जो कि देखा जाए तो इतनी बुरी बात भी नहीं है। क्योंकि आखिरकार गंदा है पर धंधा है ये! क्योंकि सलमान खान ऐसा पहली बार नहीं कर रहे हैं। ऐसा वो कई बार कर चुके हैं।
[अगर ये लीक कहानी ट्यूबलाइट की है तो शानदार है]
रियो ओलंपिक्स के ब्रांड एंबैज़डर
हाल ही में सलमान खान को रियो ओलंपिक्स का ब्रांड एंबैज़डर बनाया गया था जिसका कई खिलाड़ियों ने खुलकर विरोध किया था पर सलमान खान को ये मौका सुलतान के प्रमोशन के लिए चाहिए ही था।
सोनी से डील
फिर यशराज फिल्म्स ने सोनी टीवी के साथ एक धमाकेदार डील की जिसके बाद सुलतान का ट्रेलर लॉन्च आईपीएल के दौरान लाइव करने का फैसला किया गया। सुल्तान का ट्रेलर सोनी चैनल पर शाम 7 बजे T20 Extra Innings के दौरान दिखाया गया।
बड़जात्या का बंटाधार
सलमान खान ने प्रेम रतन धन पायो को अपने हिसाब से एडिट करवा कर कहानी ही खत्म कर दी। वहीं अब उन्होंने सूरज बड़जात्या फैमिली फिल्म छोड़ एक्शन फिल्म बनाने का दबाव डाला है क्योंकि एक्शन मतलब 200 करोड़!
कैटरीना को रिप्लेस
कैटरीना कैफ सलमान खान और करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही किसी फिल्म का हिस्सा थीं। लेकिन पैसे तो सलमान के लग रहे थे। बस उन्होंने कैटरीना को रिप्लेस कर जैकलीन को फाइनल कर दिया।
परिणीति को आउट
परिणीति को सलमान खान ने तब साइन किया जब वो अपने करियर के बेस्ट पर थीं। लेकिन फिर परिणीति के साथ बहुत कुछ हुआ और अपनी फिल्म के लिए सलमान ने परिणीति को रिप्लेस करने में ही भलाई समझी!
शुद्धि नहीं कर रहे
अगर सूत्रों की मानें तो करण जौहर की शुद्धि इसलिए भी नहीं बन पा रही है क्योंकि जो फीस सलमान खान मांग रहे हैं वो किसी भी प्रोड्यूसर के लिए दे पाना असंभव बात है।
डबल पैसा बिग बॉस
बिग बॉस का नया सीज़न फ्लॉप था। और सलमान ये पहले से जानते थे लेकिन फिर भी उन्होंने ये सीज़न किया और कारण था डबल फीस! यानि कि हर एपिसोड के 10 करोड़ रूपये।
दी से सगाई तक
शादी से सगाई तक और अवार्ड शो से प्रमोशन तक पैसे की डील फाइनल होते ही सलमान खान कहीं भी पहुंच जाते हैं!


Click it and Unblock the Notifications









