OUCH.. आखिर इनसे भी हो गई सलमान खान की लड़ाई.. कारण जाकर चौंक जाएंगे!
अफवाहों की मानें तो दबंग टूर के दौरान सलमान खान और लूलिया वंतूर के बीच लड़ाई हो गई है।
सलमान खान- ऐश्वर्या राय, सलमान- कैटरीना.. और सलमान- लूलिया.. आखिरकार अब इन दोनों के बीच लड़ाई की खबरें तेज हो रही हैं। जी हां, अफवाहों की मानें तो दबंग टूर के दौरान सलमान और लूलिया के बीच जमकर लड़ाई हुई है।
सलमान खान के दबंग टूर में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा, बादशाह, डेजी शाह, बिपाशा बसु सारे गए थे। जहां सबने अलग अलग देशों में जाकर धमाकेदार परर्फोमेंस दी.. साथ ही अक्षय कुमार के सरप्राइज ने भी सबका दिल जीत लिया।

लेकिन.. इन सबके बीच लूलिया वंतूर की एक ख्वाहिश थी, जो अधूरी रह गई। दरअसल, लूलिया दबंग टूर में सिंगिंग परर्फोमेंस देना चाहती थीं। लेकिन सलमान और शो के निर्माताओं ने एक साथ मना कर दिया। लिहाजा, शो के कुछ दिनों पहले से ही लूलिया सलमान से काफी खफा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











