सलमान खान ने कैटरीना कैफ को दी थी, शाहरुख की Zero रिजेक्ट करने की सलाह?
साल 2018 में कैटरीना कैफ दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं। आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और शाहरुख खान की ज़ीरो। अफसोस की बात है कि दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप हो गईं। लेकिन अफवाहों की मानें तो सलमान खान ने पहले कैटरीना कैफ इन दोनों फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी थी। सलमान का मानना था कि ये फिल्में कैटरीना के लिए फायदेमंद नहीं रहेगी।
फिलहाल सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म भारत में साथ नजर आने वाले हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होगी। सलमान हमेशा से कैटरीना के अच्छे दोस्त और मेंटर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान ने जीरो और ठग्स की स्क्रिप्ट पढ़ी थी और कैटरीना को फिल्म ना करने की सलाह दी थी।

सलमान खान के हिसाब से दोनों ही फिल्मों में कैटरीना का किरदार काफी छोटा था। खैर, कैटरीना ने दोनों फिल्में कीं.. लेकिन अफसोस दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। बता दें, जीरो के लिए पहले सलमान खान को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन सलमान ने फिल्म को मना कर दिया, जिसके बाद शाहरुख फाइनल हुए।


Click it and Unblock the Notifications