..................... Salman Khan guest role in Chiranjeevi's Film? Fans very exited for Announcement! सलमान खान अब चिरंजीवी के साथ भी करेंगे धमाका? - Hindi Filmibeat

सलमान खान अब चिरंजीवी के साथ भी करेंगे धमाका? चिरू लूसिफर में हुई दमदार एंट्री!

सुपरस्टार सलमान खान इस समय कई शानदार प्रोजेक्ट्स और कुछ दमदार फिल्मों में अपने कैमियो को लेकर बिजी हैं। लेकिन अब जो खबर साउथ से आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि वो एक साउथ की फिल्म का हिस्सा भी बनने वाले हैँ। दरअसल हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म की। खबरों की मानें तो सलमान खान इस फिल्म में भी गेस्ट रोल करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम चिरू लुसिफर है।

चिरंजीवी के साथ अगर सलमान खान इस फिल्म में गेस्ट रोल करते हैं तो निश्चित ही फिल्म किसी अलग लेवल पर जाने वाली है। ऐसा होने के बाद सलमान खान के फैंस इस फिल्म से जुड़ जाएंगे।

salman khan, सलमान खान

हालांकि ये बात किस हद तक सही है वो अभी सामने नहीं आया है। सलमान खान का इस फिल्म में भाग लेना आधिकारिक नहीं है। बता दें कि सलमान खान इन सबके अलावा बिग बॉस को लेकर भी चर्चा में हैं।

स्टारडम

स्टारडम

मेगास्टार के स्टारडम की बात करें तो साल 2010 के बाद सलमान की हर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह किसी भी एक्टर द्वारा बनाया गया एक खास रिकॉर्ड है। 200 करोड़ क्लब में सलमान की 6 फिल्में हैं, जबकि 3 फिल्मों ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

कैमियो करेंगे

कैमियो करेंगे

यही कारण है कि हर सितारा उनसे जुड़ना चाहता था। आने वाले समय में वो आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में, शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में और आयुष शर्मा के साथ फिल्म अंतिम में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है।

टाइगर 3, किक 2, ब्लैक टाइगर

टाइगर 3, किक 2, ब्लैक टाइगर

सलमान खान इसके अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं। इन फिल्म में टाइगर 3, किक 2, ब्लैक टाइगर, भाईजान जैसे फिल्में शामिल हैं। सलमान खान इनको लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

अनीस बज्मी ने ऐलान किया था

अनीस बज्मी ने ऐलान किया था

इसके अलावा हाल ही में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने ऐलान किया था वो सलमान खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। हालांकि ये फिल्म बनने में काफी समय लगने वाला है। इसका कारण ये है कि सलमान खान के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

राधे

राधे

सलमान खान को आखिरी बार इस ईद के मौके पर राधे में देखा गया था। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन काफी पसंद की जाने वाली फिल्म बनी थी। सलमान खान का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।

300 करोड़ी फिल्म

300 करोड़ी फिल्म

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान अब एक 300 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसको वो खुद ही प्रोड्यूस करेंगे। उनकी ये फिल्म एक जंगल एडवेंचर होगी। हालांकि इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X