छू लेने दो ...प्यारे सलमान को

देखें : 'दबंग' की तस्वीरें
जहां सोमवार को अपनी आने वाली फिल्म दबंग के प्रमोशन के लिए सल्लू मियां पहुंचे हुए थे। उनकी एक झलक पाने को लिए उनके प्रशंसक बेकरार थे कि वहीं सल्लू से मिलने एक ऐसी महिला पहुंची, जिसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही ख्वाहिश थी कि वो एक बार अपनी जिंदगी में सलमान को छू सकें। और उसकी ये इच्छा आज पूरी हो गई, दर असल सलमान जब कनॉट प्लेस पहुंचे थे तो उन्होंने हाथ हिला कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया उसी समय इस महिला ने अपने हाथ से सलमान के हाथ को छुआ था।
आपको बता दें कि बतौर निर्माता अरबाज खान की फिल्म 'दबंग' में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता और नेता शत्रुघन सिन्हा की सुपुत्री हैं, जो इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में कदम रख रहीं है। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंचेंगी।


Click it and Unblock the Notifications