..................... Salman Khan got angry on the people who hate Khan family - Hindi Filmibeat

'मेरे घर में घुस नहीं सकते वो लोग, खान परिवार पसंद नहीं करते'.. जानें क्यों भड़के सलमान खान

सलमान के गुस्से से तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक सभी वाकिफ हैं। उनके इसी गुस्से के चलते यहां तक कहा जाता है कि सलमान खान का दिल सोना जैसा लेकिन इमेज एक बैड ब्वॉय की। इसमे कोई शक नहीं है उनकी जिद, उनका गुस्सा और उनका प्यार सबकुछ बिल्कुल ऊपर लेवल तक पहुंच जाता है। वो दोस्ती करें तो यारों के यार और दुश्मनी करें तो जबरदस्त विवाद। हाल ही में एक बार फिर सलमान गुस्से से आग बबूला हो गए। वो अपना ये गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाए और मीडिया से सामने भड़क उठे।

[बस 1 दिन में बनीं सुपरस्टार, अब लेगेगा 100 करोड़ी ठप्पा, दीवाना बना देंगी 10 Pics]

ये गुस्सा था सुपरस्टार ऋषि कपूर के लिए। इन दिनों सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऋषि कपूर का विवाद जबरदस्त सुर्खियों में है। दरअसल, बात सोनम कपूर के रिसेप्शन के दौरान की है जब सोहेल खान की वाइफ सीमा से ऋषि कपूर की बहस हुई थी। ऋषि बार-बार सीमा से सलमान के गलत रवैये के बारे में शिकायत कर रहे थे। इसे लेकर दोनों में जमकर बहस हो गई। हालांकि बाद में नीतू कपूर ने पति ऋषि की ओर से सोहेल से माफी मांग ली थी लेकिन सलमान खान अब तक ऋषि कपूर से बुरी तरह नाराज हैं।

salman-khan-got-angry-on-the-people-who-hate-khan-family


हालांकि सलमान ने डायरेक्टली उनका नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके बयान ने सब साफ कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा कि वे ऐसे इंसान को बिलकुल पसंद नहीं करते, जो उनकी और उनके परिवार वालों की इज्जत नहीं करता। सलमान खान का कहना है कि इंडस्ट्री में उनका दुश्मन कोई नहीं है। लेकिन वे कुछ लोगों को पसंद नहीं करते और इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और उनके घर में ऐसे लोगों की एंट्री कभी नहीं हो सकती। वहीं सलमान के गुस्से का ये पहला मामला नहीं है। वे पहले भी कई स्टार्स से पंगा ले चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X