अब सलमान खान यहां पर आधी रात का तमाशा करेंगे....बस गुस्सा आने दीजिए!
सलमान खान कुछ भी करते हैं लेकिन खबर बड़ी हो जाती है। तो इस बार तो वो काम ही बहुत बड़ा कर रहे हैं तो खबर भी धमाकेदार होनी ही चाहिए!
सलमान खान का देखिए वक्त बहुत खराब चलता है। खासतौर से तब जब वो नशे में हों। और अगर आधी रात में नशे में है तो अगले दिन कोई हेडलाइन ज़रूर बनती है। तो हेडलाइन बनाने की नई जगह तैयार की जा रही है।
दरअसल, सलमान खान लूलिया वंतूर के लिए नया घर ढूंढ रहे हैं। अब सलमान खान की कहानी ही ऐसी रही है कि अपने से जुड़े खास लोगों के घर के बाहर, नशे में उन्होंने आधी रात तमाशे काफी किए हैं।

कई बार तो ये तमाशे इतने बढ़ गए कि सलमान खान की ज़िंदगी की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी तक बन गए। उनका हिट एंड रन केस ही ले लीजिए। आधी रात सलमान नशे में धुत गाड़ी चला रहे थे। (जो कि कोर्ट ने नहीं माना है)
और इसके बाद तो जो हुआ वो इतिहास ही है। बस उम्मीद है कि लूलिया को अपने नए घर में ऐसा कुछ ना झेलना पड़े। वैसे खबरें ये भी थीं कि सलमान खान लूलिया के साथ लिव इन में शिफ्ट होने वाले हैं।
अब खबरें तो बनती रहेंगी लेकिन हम आपको याद दिला देते हैं सलमान खान के कुछ आधी रात के तमाशे!


Click it and Unblock the Notifications