PIC: 'सुल्तान' की शूटिंग से छुट्टी.. ये कहां घूम रहे हैं सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग अब अंतिम शेड्यूल पर है। फिल्म में सलमान धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। और इसमें वे परफेक्ट दिखें, इसके लिए काफी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं।
लेकिन हाल ही में सुल्तान की शूटिंग से छुट्टी लेकर सलमान खान पहाड़ों पर घूमते नजर आए। नीचे दी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान पहाड़ की चोटी पर खड़े हैं और उनके पीछे की सीन जबरदस्त दिख रही है। इस तस्वीर से ही साफ पता चलता है कि सलमान को असल लाइफ में भी रोमांच कितना पसंद है।
'सलमान खान मेरे भाई हैं, मेरे दोस्त, मेरे गुरू, मेरे गॉडफादर हैं..'
खैर, सुल्तान की सेट से कई तस्वीरें बाहर आती रही हैं। कभी सलमान खान की, कभी अनुष्का शर्मा की.. तो कभी फिल्म के लोकेशन की। उम्मीद है फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद और भी बेसब्र हो जाएंगे। बता दें, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म सुल्तान ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
यहां देखें फिल्म के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

