वाह.. सलमान खान के साथ डेब्यू करेंगी.. देश की सबसे बड़ी SUPERSTAR
Recommended Video

जी नहीं.. हम यहां दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा की बात नहीं कर रहे। बल्कि सुर्खियों में हैं 2017 की विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर.. जो हाल ही में दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा करके आईं हैं। और जब से वह भारत लौटीं हैं.. सबके दिमाग में एक ही सवाल है.. मानुषी बॉलीवुड में कब आएंगी!
सलमान खान VS अजय देवगन.. धमाकेदार टक्कर को तैयार सुपरस्टार्स
ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक.. विश्वसुंदरियों ने बॉलीवुड पर राज़ किया है। लिहाजा, मानुषी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। इसीलिए तो बॉलीवुड के बड़े बड़े निर्माता, निर्देशक उन्हें अप्रोच करने में लग गए हैं।

वहीं, सूत्रों की मानें तो इनमें से एक नाम सलमान खान भी हैं। जी हां, सुपरस्टार सलमान खान भी मानुषी को अपने प्रोडक्शन फिल्म के लिए अप्रोच करने वाले हैं। गौरतलब है कि सलमान ने आज तक कई स्टार्स को बॉलीवुड डेब्यू कराया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मानुषी का अभी क्या जवाब होगा.. क्योंकि उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल उनका बॉलीवुड एंट्री का कोई इरादा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications