सलमान खान ने 'रानू मंडल' को दिया 55 लाख का घर, हिमेश रेशमिया ने दी इतने लाख फीस !
स्टेशन पर अपने गाने से लोकप्रिय हुई रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी आने वाली फिल्म में गाने का मौका दिया है। अब ऐसी खबर आ रही है कि रानू की मदद के लिए सलमान खान आगे आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि रानू मंडल को सलमान खान ने 55 लाख का घर खरीद कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। रानू ने स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा' गाना गाया था। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं बीच में एक वीडियो और खबर सामने आयी कि हिमेश ने उन्हें गाना गाने का प्रस्ताव दिया है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान और रानू मंडल को लेकर वायरल हुई खबर की सच्चाई का अभी पता नहीं चला है। इसके बावजूद चर्चा है कि रानू मंडल को 55 लाख का घर सलमान ने गिफ्ट किया है। इतना ही नहीं दबंग 3 में भी सलमान रानू को गाने का मौका देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications