सलमान ने शाहरुख की तारीफ कर टांग खींची

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान ने हाल ही में मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित दि रीनॉल्ड स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स समारोह के दौरान अपने प्रतिद्वंदी शाहरुख खान का तारीफ तो की साथ ही उनकी टांग भी खींच ली। सलमान खान के लिए ये पहला मौका था जब वो किसी अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी कर रहे थे। लेकिन उनकी मेजबानी को देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि ये पहली बार है जब वो किसी अवॉर्ड फंक्शन के होस्ट बने हैं। उनकी मेजबानी हमेशा की तरह ही मनोरंजक और हंसी ठहाकों से भरपूर थी। सलमान खान फंक्शन को अपने स्टाइल में होस्ट किया और वहां मौजूद सभी सेलिब्रिटीज का ढ़ेर सारा मनोरंजन किया।

अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ही सलमान खान ने एक बार सैफ अली खान और शाहरुख खान की मेजबानी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि ये दोनों स्टार्स अवॉर्ड फंक्शन को बहुत खूबी के साथ होस्ट करते हैं। उसके बाद सलमान ने शाहरुख खान की एक्टिंग भी की। उनका स्टाइल करके दिखाया जिसे देख हर कोई मुस्कुरा दिया चूंकि सलमान और शाहरुख के बीच की दरार के बारे में हर किसी को पता था इसलिए हर किसी ने मुस्कुरा कर इस बात को वहीं खत्म कर देना मुनासिब समझा।

सलमान खान पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने मीडिया से बताया कि पहली बार किसी भी काम को करते हर कोई डरता है और वो भी पहली बार इस फंक्शन को होस्ट करते समय थोड़ा नर्वस हो गये थे। सलमान ने कहा "हर व्यक्ति जब पहली बार कोई काम करता है तो उसे घबराहट होती है। मैं भी इस दौरान काफी घबरा गया ता। लेकिन मैंने भी सोचा कि चलो इस तरह के समारोहों की मेजबानी करते वक्त कैसा महसूस होता है यह महसूस किया जाए।" लेकिन अवॉर्ड फंक्शन के बाद हर किसी ने सलमान की मेजबानी की तारीफ की और कहा कि ऐसा लगा ही नहीं सलमान पहली बार होस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X