"हर साल 18 नवंबर निकल जाती है, शादी रह जाती है...शायद इस बार"- सलमान
सलमान की शादी, सलमान की सगाई और लूलिया वंतूर। इन तीन बातों के बारे में बात करना कोई नहीं भूलता। सानिया मिर्ज़ा भी नहीं भूलीं। सलमान खान उनकी बायोग्राफी लॉन्च करने पहुंचे थे और इस मौके पर सानिया ने सलमान से उनकी शादी के बारे में बात की।
[सलमान - लूलिया की ये तस्वीर इसलिए हुई है वायरल]
सलमान ने भी कहा कि घर में सब औरतें - उनकी मां, बहनें, मौसी, चाची सब चाहती हैं कि वो शादी कर लें। इसके बाद सलमान से सानिया ने डेट के बारे में पूछा क्योंकि हर बार 18 नवंबर की अफवाह होती है।

सलमान का कहना था कि ऐसे पच्चीसों 18 नवंबर आकर चले गए हैं लेकिन शादी नहीं हो पाई। इस साल देखते हैं क्या होता है। वैसे अगर सूत्रों की मानें तो शादी की तारीख लगभग तय है और ऐसा सलमान खान केवल अपनी मां की इच्छा के लिए कर रहे हैं। लेकिन उनके और लूलिया के रोमांस को देखकर ऐसा नहीं लगता।
["50 ही का हूं...जब बच्चे हो सकते हैं...तो बच्चे गोद क्यों लूं!" - सलमान]
दोनों हर वक्त साथ होते हैं चाहे सुलतान का सेट हो या फिर सलमान खान का दुबई में एक एड शूट करना। लूलिया वंतूर साए की तरह उनके साथ ही होती हैं। अब इतनी भी कौन सी दोस्ती भला! अगर अफवाहों की मानें तो सलमान खान को फाइनली अपनी शादी का ऑर्डर मिल चुका है।
["सलमान - लूलिया के साथ डांस करना इतनी बड़ी बात भी नहीं!" - अभिषेक बच्चन]
सलमान और लूलिया के रिलेशनशिप को देखते हुए उनकी मां ने ऑर्डर दिया है कि 50 साल की उम्र में उन्हें शादी करनी है। इतना ही नहीं, उन्हें अपना फैसला देने को कहा गया है। उन्हें शादी की तीन तारीखें दी गई हैं जो अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने में हैं।


Click it and Unblock the Notifications