बजरंगी भाईजान के सेट पर क्यों सफेद पड़ गए सलमान खान!
[गपशप] सलमान खान बजरंगी भाईजान के सेट पर आजकल सारा काम निपटा रहे हैं। और यही वजह है कि वो सफेद पड़ गए हैं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग चल रही है कश्मीर में जहां इस वक्त हो रही है भारी बर्फबारी और सलमान खान इस कड़कती ठंड में भी शूट कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने अपनी और सलमान खान की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि इस वक्त यहां -2 डिग्री तापमान है और हम 11700 फीट की उंचाई पर शूट कर रहे हैं। दोनों को तस्वीर में देखकर ऐसा लग रहा है कि बस वो अब जम जाएंगे।
[इन कारणों से सलमान खान हैं GOOD वाले 'BAD BOY']
लेकिन एक फिल्म के लिए इतना रिस्क लेने का मतलब है कि इस बार सलमान खान की फिल्म में तेरे नाम के बाद शायद कुछ देखने लायक हो। नहीं वो क्या है ना कि फिल्म तो लोग कैसे भी देखेंगे बस अगर अच्छी होगी तो मज़ा आ जाएगा...है ना ;)


Click it and Unblock the Notifications


