ALERT: 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ सलमान ने तोड़ा एक 'पर्सनल' RECORD
[गपशप] सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'प्रेम रतन धन पायो' इस दिवाली पर रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन बता दें, इस फिल्म के साथ सलमान खान ने अपना सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, जहां हर साल ईद के ईद सलमान अपने नाम करते रहे हैं, जब भी दिवाली की बात आई है उन्हें झटका ही मिला है। सलमान खान की दिवाली पर रिलीज ज्यादातर फिल्में सुपरफ्लॉप रही हैं।
BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' ने बनाया.. 3 दिनों में 5 धमाकेदार रिकॉर्ड!
यह सिलसिला पिछले एक दो सालों से नहीं, बल्कि दशक भर से चला रहा है। और सिर्फ बतौर मेनलीड ही नहीं, दिवाली पर रिलीज फिल्में, जिनमें सलमान ने मेहमान भूमिका निभाई हो या छोटे से छोटा रोल भी किया हो, वे फिल्में भी औंधे मुंह गिरी हैं।
लिहाजा, इसमें कोई शक नहीं कि प्रेम रतन धन पायो ने सलमान से उनका यह टैग तो हटा दिया। फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग पिछली फ्लॉप फिल्मों को भुलाने के लिए काफी है।
यहां जानिए दिवाली पर रिलीज कौन कौन सी फिल्मों ने दिया था सलमान को झटका-


Click it and Unblock the Notifications



